मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

BIGG BOSS 19 में बड़ा ट्विस्ट: प्रणित मोरे की धमाकेदार वापसी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :बिग बॉस 19 में फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज आने वाला है। शो के लोकप्रिय कॉमेडियन प्रणित मोरे शुक्रवार के एपिसोड में धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि स्टोर रूम से उनकी एंट्री होगी, जिससे घर में हंसी और उत्साह का माहौल बन जाएगा।

स्टोर रूम से सरप्राइज एंट्री

प्रोमो में दिखाया गया है कि जैसे ही स्टोर रूम की घंटी बजती है, घरवालों में हलचल मच जाती है। सबसे पहले नीलम गिरी वहां जाती हैं और उन्हें कुछ गड़बड़ महसूस होती है। इसी बीच अभिषेक बजाज और गौरव खन्ना अंदाजा लगा लेते हैं कि प्रणित वापस आ गए हैं। जब फरहाना दरवाजा खोलती हैं, तो सामने प्रणित को देखकर सभी दंग रह जाते हैं। मृदुल दौड़कर आते हैं और उन्हें गले लगाते हैं।

यह भी पढ़ें :संयोग या किस्मत: संजीव कुमार की पुण्यतिथि पर सुलक्षणा पंडित का निधन

द प्रणित मोरे शो में हंसी का तड़का

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रणित इस बार सिर्फ कंटेस्टेंट नहीं बल्कि होस्ट के रूप में भी नजर आएंगे। वे घरवालों को अपने अंदाज में रोस्ट करेंगे और शो में हंसी का तड़का लगाएंगे।

प्रणित को मिली स्पेशल पावर

बिग बॉस ने प्रणित की वापसी पर उन्हें स्पेशल पावर दी है। इस पावर के जरिए वे किसी एक नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट को एलिमिनेशन से बचा सकते हैं। इस हफ्ते नॉमिनेशन में हैं गौरव खन्ना, नीलम गिरी, फरहाना भट्ट, अशनूर कौर, अभिषेक बजाज। फैंस मानते हैं कि प्रणित किसी की मदद करके इस हफ्ते का गेम पूरी तरह बदल सकते हैं।

डबल एविक्शन का सस्पेंस

वीकेंड का वार नजदीक है और चर्चा है कि इस हफ्ते डबल एविक्शन हो सकता है। शुरुआती वोटिंग ट्रेंड्स में नीलम गिरी और फरहाना भट्ट खतरे में बताई जा रही हैं। अब देखना यह होगा कि प्रणित की वापसी और उनकी पावर गेम में क्या नया मोड़ लाती है।

https://samacharpost.live/2025/11/sanjeev-kumar-punyatithi-par-sulakshana-pandit-ka-nidhan/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment