मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भागलपुर में यज्ञशाला में भीषण आग, भगदड़ में कई घायल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :भागलपुर जिले में एक धार्मिक आयोजन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के वारलीसगंज में यज्ञशाला में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे पूरा पंडाल जलकर राख हो गया। घटना के समय मौके पर 400 से 500 लोग मौजूद थे, जिसके कारण भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें :मंत्री इरफान अंसारी के क्षेत्र में अंधेरे में बेलटांड़, बिजली-पानी को तरस रहा गांव

धार्मिक आयोजन के दौरान लगी आग

जानकारी के अनुसार, राधाकृष्ण सार्वजनिक ठाकुरबाड़ी की ओर से श्री-श्री 108 चंडी महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा यज्ञशाला धू-धूकर जलने लगा।

भगदड़ में कई लोग घायल

आग लगते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान भगदड़ में कई लोग गिरकर घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद दमकल और पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन दमकल की गाड़ियां देर से पहुंचीं। इससे लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

दमकल की देरी से पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने अग्निशमन कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और कुछ वाहनों में तोड़फोड़ भी की। इससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू

काफी प्रयास के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। सिटी डीएसपी-2 राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।

https://samacharpost.live/2026/04/jamtara-beltand-gaav-bijli-pani-samasya-irfan-ansari/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment