मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भागलपुर में फिर बम की धमकी, समाहरणालय में मचा हड़कंप

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, भागलपुर : भागलपुर में एक बार फिर बम की धमकी से प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। इस बार निशाना जिले का समाहरणालय बना, जहां ईमेल के जरिए परिसर में बम लगाए जाने की सूचना दी गई। धमकी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।

प्रशासन और पुलिस सतर्क, बढ़ाई गई सुरक्षा

धमकी की जानकारी मिलते ही समाहरणालय प्रशासन और पुलिस ने तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। परिसर के चारों ओर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी तरह का खतरा टाला जा सके।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नेमरा गांव का मांझी बाबा ग्राम प्रधान दायित्व

बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

संभावित खतरे को देखते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया। टीम ने समाहरणालय के हर हिस्से की बारीकी से तलाशी ली। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

यह पहली बार नहीं है जब भागलपुर में इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले भी सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। पिछले दो हफ्तों में बिहार के कई जिलों के न्यायालयों और सरकारी दफ्तरों को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।

साइबर सेल जांच में जुटी

पुलिस ने धमकी को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर धमकी के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को जल्द चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/02/hemant-soren-nemra-gaon-manjhi-baba-gram-pradhan/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment