मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बेगूसराय में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत; दूसरा गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : बेगूसराय जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना फुलवड़िया थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर हुई, जहां दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक की हालत नाजुक

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। उसकी पहचान कृष्ण कुमार के रूप में हुई है, जो मनोज राय का पुत्र और शोकहारा-दो वार्ड संख्या-7 का निवासी बताया जा रहा है। वर्तमान में वह बरौनी नगर परिषद के वार्ड संख्या-13 में रहता है। डॉक्टरों के अनुसार कृष्ण कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें: जामताड़ा में अवैध वसूली का आरोप, नगर पंचायत अध्यक्ष के पति के खिलाफ DC को सौंपा गया ज्ञापन

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही फुलवड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर थाने भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद एनएच-28 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को जल्द सामान्य कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

https://samacharpost.live/2026/06/jamtara-allegations-of-illegal-recovery-and-irregularities-in-bus-stand-settlement-demand-for-investigation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment