मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बरही बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार; सोशल मीडिया से बनाई थी योजना

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,हजारीबाग :हजारीबाग के बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में 24 अप्रैल को हुए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन आरोपियों पंकज सिंह उर्फ रौनक सिंह, मो. अफजल और सौरभ यादव उर्फ सोनू को वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने बैंक से ₹4.22 लाख नकद और करीब 3.987 किलोग्राम सोना (78 पैकेट) लूट लिया था। गिरफ्तारी के बाद उनके पास से 912 ग्राम सोना और ₹20 लाख नकद बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें :आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा हादसा, टीन शेड से गिरकर दो मजदूरों की मौत

SIT गठित, CCTV से मिली बड़ी सफलता

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमन कुमार ने SIT का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्ध वाहन (स्कॉर्पियो) की पहचान के बाद पुलिस अपराधियों तक पहुंची। पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश एसटीएफ के साथ मिलकर वाराणसी में घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। उनके पास से मोबाइल फोन और स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई दो पल्सर बाइक गया रेलवे स्टेशन के पास खड़ी हैं। पुलिस ने दोनों बाइक जब्त कर ली है।

सोशल मीडिया से मिली लूट की जानकारी

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि अपराधियों ने यूट्यूब, फेसबुक और न्यूज रिपोर्ट्स के जरिए यह जानकारी जुटाई कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र गोल्ड लोन देती है। इसी आधार पर उन्होंने लूट की योजना बनाई। अपराधियों ने 3-4 महीने पहले व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया और करीब 2 महीने पहले बरही शाखा की रेकी की। 17 अप्रैल को वे वारदात के लिए आए थे, लेकिन पुलिस गश्ती देखकर लौट गए।

हथियार के बल पर दिया वारदात को अंजाम

24 अप्रैल की सुबह अपराधियों ने बैंक में घुसकर हथियार के बल पर कर्मचारियों को बंधक बनाया, अलार्म सिस्टम काट दिया और कैश व सोना लूट लिया। इसके बाद कर्मचारियों को स्ट्रांग रूम में बंद कर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों पर पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में लूट और अन्य गंभीर मामलों के केस दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्य अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/05/adityapur-industrial-accident-tin-shed-fall-workers-death/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment