मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बांका में 3 साल की बच्ची का अपहरण, स्कूल के पास मिला शव तीन हिरासत में

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार के बांका जिले के जिलेबिया थाना क्षेत्र से तीन साल की मासूम के अपहरण और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची का शव गांव के एक स्कूल के पास बरामद होने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद जब वह नजर नहीं आई तो परिवार ने तलाश शुरू की। दिनभर खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने बच्चा चोरी की आशंका जताई थी। गांव के कुछ लोगों ने स्कूल के पास बच्ची का शव देखा और इसकी जानकारी परिवार व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बांका भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें :जमुई में जंगली हाथियों का आतंक, घर तोड़े और फसलें रौंदी, ग्रामीणों में दहशत

तीन लोग हिरासत में, जांच जारी

पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और अन्य पहलुओं पर स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/02/jamui-taratand-elephant-attack-crop-damage-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment