मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बैंक हड़ताल टली: आज से सामान्य रहेंगे बैंक, 5 दिन के वर्किंग वीक पर IBA से बनी सहमति

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : देशभर में प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल फिलहाल टल गई है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) की ओर से प्रमुख मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा मिलने के बाद यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने हड़ताल स्थगित करने का फैसला किया है। इसके साथ ही आज से देशभर के बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। यह फैसला 27 सितंबर की रात IBA और UFBU के बीच हुई बैठक के बाद जारी सर्कुलर में लिया गया। UFBU के अनुसार, बैठक में पांच दिन का बैंकिंग वीक और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने पर सहमति बनी है। सर्कुलर के मुताबिक, स्केल-IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए लागू PLI स्कीम पर यूनियनों की आपत्तियों पर विचार किया जाएगा। IBA इन सुझावों को सरकार के समक्ष रखने और आवश्यक संशोधन पर चर्चा करने के लिए तैयार हुआ है।

आज से सामान्य रहेंगी बैंकिंग सेवाएं

हड़ताल टलने से बैंक ग्राहकों, कारोबारियों और आम लोगों को राहत मिली है। सोमवार से सभी सरकारी और निजी बैंक सामान्य समय के अनुसार काम करेंगे। नकद निकासी, जमा, चेक क्लियरेंस और अन्य बैंकिंग सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगी। UFBU ने कहा कि आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, ताकि बातचीत के जरिए समाधान निकाला जा सके।

ढाई साल से लंबित हैं कर्मचारियों की मांगें

बैंक यूनियनों का कहना है कि सरकार और IBA के साथ हुए समझौते के कई बिंदु पिछले ढाई साल से लंबित हैं। उनकी प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच कार्य दिवस लागू करना और PLI स्कीम में बदलाव शामिल है। यूनियनों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को असुविधा पहुंचाना नहीं, बल्कि लंबित मांगों के समाधान के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित करना है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment