मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बहरागोड़ा में भीषण सड़क हादसा, टेंपो चालक की मौत; पांच यात्री गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पूर्वी सिंहभूम: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना खंडामौदा पेट्रोल पंप के सामने हुई। जानकारी के अनुसार, खंडामौदा निवासी हाराधन पाईकिरा (35) टेंपो में सवारियां लेकर गोपीबल्लापुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

मौके पर ही चालक की मौत

टक्कर के बाद चालक हाराधन टेंपो से दूर सड़क पर जा गिरे और उनके सिर के ऊपर से वाहन का पहिया गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में टेंपो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: पलामू में अपहरण की साजिश नाकाम, पुलिस ने 8 आरोपियों को हथियार के साथ दबोचा

आरोपी चालक फरार

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रक की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

https://samacharpost.live/2026/04/palamu-kidnapping-case-8-accused-arrested/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment