मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बहरागोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में दो गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : बहरागोड़ा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दरीसोल चौक के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कोलकाता से लौट रहे थे दोनों युवक

मिली जानकारी के अनुसार, कार (जेएच 05 डीपी 5597) पर सवार समीर दास और उनके मित्र परेश दास कोलकाता एयरपोर्ट से जमशेदपुर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी बरसोल थाना क्षेत्र के दरीसोल चौक के पास पहुंची, चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक (एनएल 01 एफ 8361) के पिछले हिस्से में जा घुसी।

यह भी पढ़ें: लातेहार में भीषण सड़क हादसा: 12 चक्का ट्रक कार पर पलटा, पति की मौत, पत्नी गंभीर

जोरदार टक्कर से मची अफरा-तफरी

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के दुकानदार और राहगीर सहम गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और एनएचएआई की तत्परता

सूचना मिलते ही बरसोल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने कार में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एम्बुलेंस से उन्हें बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

जांच शुरू

हादसे की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ट्रक के नीचे घुसने से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को संभावित कारण माना जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/02/latehar-mein-truck-car-hadsa-pati-ki-maut/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment