मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर के अपार्टमेंट में आग से हड़कंप, समय पर मदद से बड़ा हादसा टला

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर : शनिवार सुबह शहर के आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर-17 के अल अंसारी अपार्टमेंट में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग चौथी मंजिल पर रहने वाले आरिफ अंसारी के फ्लैट में लगी। घटना के समय फ्लैट में एक महिला और उसके दो बच्चे मौजूद थे। महिला के मुताबिक, बच्चे माचिस से खेल रहे थे, जिससे कपड़ों में आग लगी और कुछ ही सेकंड में पूरा बेडरूम लपटों में घिर गया। धुआं फैलते ही अपार्टमेंट के लोग तुरंत बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: आद्रा डिवीजन में विकास कार्यों का असर: टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट और रिशिड्यूल

फायर ब्रिगेड देर से पहुंची, स्थानीय युवकों ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया, लेकिन टीम करीब एक घंटे देर से मौके पर पहुंची। इस बीच स्थानीय युवक काशिफ और उसके साथी सक्रिय हो गए और अपनी सूझबूझ से आग को फैलने से रोक दिया। उनकी तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद टीम ने बची हुई सामग्री को सुरक्षित कर लिया और स्थिति को नियंत्रित किया।

निवासियों ने जताया संदेह, जांच की मांग

घटना के बाद कई निवासियों ने सवाल उठाए। उनका कहना है कि, सिर्फ बच्चों के खेल से इतनी बड़ी आग लगना संभव नहीं लगता। निवासियों ने आशंका जताते हुए पूरे मामले की विस्तृत जांच की मांग की है। सौभाग्य से इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन आग के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

https://samacharpost.live/2025/11/tatanagar-train-changes-adra-rail-division-work-november-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment