मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

अदाणी फाउंडेशन की पहल: बच्चों को मिले स्कूल बैग, विद्यालय में लगा आरओ वाटर कूलर

Samachar Post डेस्क,बिहार :भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय टड़वा में अदाणी फाउंडेशन की ओर से शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत कक्षा 1 से 8 तक के कुल 350 विद्यार्थियों को स्कूल बैग और नोटबुक वितरित किए गए। अदाणी फाउंडेशन ने विद्यालय के बच्चों को पढ़ाई से जुड़ी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा को मजबूती देने का प्रयास किया। छात्रों में स्कूल बैग और नोटबुक मिलने से खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए आरओ वाटर कूलर भी स्थापित किया गया। इससे छात्रों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की सुविधा मिलेगी, जो उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान रहे। उनके साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार, अंचलाधिकारी चन्द्रशेखर कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बलदेव ठाकुर, ओलापुर पंचायत के मुखिया गुलसागर रजक, विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय चंद्र भारती, शिक्षकगण तथा अदाणी फाउंडेशन के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :बाबूलाल ने CM को पत्र लिखा, गुमला धान खरीद घोटाले में एफआईआर की मांग

विधायक ने की पहल की सराहना

इस अवसर पर विधायक मुरारी पासवान ने अदाणी फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि शैक्षणिक सामग्री और शुद्ध पेयजल की सुविधा से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को सीधा लाभ मिलेगा और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने इस सामाजिक पहल के लिए फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। वहीं, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और अदाणी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की।

https://samacharpost.live/2025/12/gumla-rice-purchase-fraud-babulal-letter-cm/

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment