मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

अबुआ आवास योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम के लाभुकों को 19.196 करोड़ रुपये खाते में भेजी गई

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पूर्वी सिंहभूम :झारखंड सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अबुआ आवास योजना अंतरिम योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम को 23 करोड़ रुपये दिए गए हैं। दिए गए राशि के आधार पर जिला स्तर से अब तक स्वीकृत और पड़ताल किए गए कुल राशि 19.196 करोड़ रुपए लाभुकों के खाते में डीबीटी के जरिए दिया गया है।

यह भी पढ़ें :पटना: छात्रावास में शॉर्ट सर्किट से आग, धुएं से आठ छात्राएं बेहोश

किन जिलों को कितना रकम

डीबीटी के माध्यम से 19.196 करोड़ भेजे गए हैं। जिसमें बहरागोड़ा को ₹12,10,000 दिए गए, बोड़ाम को ₹16,70,000 मिले, चाकुलिया को ₹47,00,000 दिए गए, धालभूम‌गढ़ को ₹16,70,000 मिला, डुमरिया को ₹18,45,000, घाटशिला को ₹56,50,000, गुरबांदा को ₹65,50,000, जमशेदपुर को ₹75,20,000, मुसाबनी को ₹22,00,000, पोटका को ₹91,89,000 और पटमदा 95,00,000 दिए गए।

लंबित कार्य को जल्दी पूरा करने का आदेश

उपायुक्त ने लोगो से अपील की जिन लोगों को किस्त उनके खाते में आ गया है वे जल्द से जल्द अपने आवास निर्माण कार्य पूरा करे ताकि दूसरी किस्त समय पर मिल सके और किस्त मिलने में कोई परेशानी न आए। इसी के साथ सभी प्रखंड के विकास पदाधिकारी को नियमित रूप से आवासों के निर्माण कार्य की भौतिक निरीक्षण करने और लंबित कार्यों को जल्दी पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

https://samacharpost.live/2025/11/patna-school-fire-8-girls-unconscious-athmalgola-incident/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment