मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

अररिया: BPSC शिक्षिका की स्कूल जाते समय गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :अररिया जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात अपराधियों ने सुबह-सुबह BPSC शिक्षिका शिवानी कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब वह अपनी ड्यूटी पर कन्हैली +2 उत्क्रमित हाई स्कूल जा रही थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार शिक्षिका रोज की तरह फारबिसगंज से स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही थीं। नरपतगंज थाना क्षेत्र के कन्हैली शिव मंदिर के पास, दो बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने उनकी कनपटी पर फायरिंग की। घटना के तुरंत बाद शिवानी कुमारी को सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें :झारखंड का राजभवन अब ‘लोक भवन’ कहलाएगा, सरकार ने जारी की अधिसूचना

पुलिस ने शुरू की जांच

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिक्षिका का स्कूल जाना-आना नियमित था और वे सभी के लिए परिचित थीं। लेकिन आज सुबह दो अज्ञात अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी और बाइक से फरार हो गए।

https://samacharpost.live/2025/12/jharkhand-rajbhavan-renamed-lok-bhavan-official-notification/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment