झारखंड का राजभवन अब ‘लोक भवन’ कहलाएगा, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड सरकार ने राज्य के राजभवन का नाम बदलकर लोक भवन करने का निर्णय आधिकारिक रूप से लागू कर दिया है। बुधवार को राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितीन मदन कुलकर्णी के हस्ताक्षर से संबंधित अधिसूचना जारी की गई। सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, भारत सरकार के गृह मंत्रालय और झारखंड के राज्यपाल की मंजूरी के बाद रांची और दुमका स्थित राजभवन का नाम अब “लोक भवन” होगा। यानी दोनों ही राजभवन नई पहचान के साथ आधिकारिक दस्तावेजों और सरकारी संचार में दर्ज किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें :राजनाथ सिंह का बड़ा बयान:नेहरू सरकारी पैसे से बाबरी मस्जिद बनवाना चाहते थे- कई ऐतिहासिक दावे किए

राज्यपाल ने प्रथम राष्ट्रपति और अल्बर्ट एक्का को दी श्रद्धांजलि

बुधवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती और परमवीर चक्र विजेता शहीद लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि के मौके पर लोक भवन (पूर्व राजभवन) में उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

Share this news

संबंधित खबरें