मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

एल प्लेटोदीप सिंह ने जीते दो रजत, तनुश्री ने हासिल किया एक रजत और एक कांस्य

--Advertisment--

  • बाटुमी इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों का जलवा

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के वुशु खिलाड़ियों ने जोर्जिया के बाटुमी में आयोजित ‘बाटुमी इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप 2025’ में शानदार प्रदर्शन कर भारत का परचम लहराया। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एल प्लेटोदीप सिंह ने ताऊलु स्पर्धा में दो रजत पदक जीतकर देश और राज्य का मान बढ़ाया। वहीं तनुश्री ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। इन पदकों के साथ झारखंड के खिलाड़ियों ने एक बार फिर साबित किया कि मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी सफलता हासिल की जा सकती है।

झारखंड के खेल निदेशक शेखर जमुआर, झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक, झारखंड वुशु संघ के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा सहित डॉ. कविता सिंह, मिथलेश साहू, डॉ. अंशु साहू, कुमुद प्रसाद साहू, उदय साहू, प्रियदर्शी अमर, शैलेन्द्र कुमार, अनिका सिंह और कई अन्य खेल पदाधिकारियों व खेलप्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

https://samacharpost.live/2025/08/jharkhand-hockey-sub-junior-semifinal-2025-championship-win/

कोच के अथक प्रयास से मिली जीत

खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि में उनके कोच दीपक गोप के अथक प्रयास और मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व में खिलाड़ियों ने कठिन मेहनत कर यह उपलब्धि हासिल की। झारखंड वुशु संघ और झारखंड ओलंपिक संघ ने भरोसा दिलाया है कि वे राज्य के खिलाड़ियों को आगे भी हरसंभव सहयोग देते रहेंगे, ताकि आने वाले समय में वे और भी बड़ी उपलब्धियां अर्जित कर सकें।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment