मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गुमला में पुआल की आग ने उड़ा दिए दो मासूमों के जीवन, इलाके में शोक की लहर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गुमला: गुमला जिले में सोमवार को दो अलग-अलग दर्दनाक हादसों ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पुआल के ढेर में लगी आग में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।

पहली घटना: सरिता गांव, कामडारा थाना क्षेत्र

डेढ़ वर्षीय नमन लुगून खेलते-खेलते पुआल के ढेर में आग की चपेट में आ गया। खेल के दौरान बच्चों ने माचिस जलाई, जिससे आग भड़क गई। सभी बच्चे भाग गए, लेकिन नमन वहां फंस गया। ग्रामीणों ने आग बुझाई और उसे गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसे रिम्स रांची रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: सिमडेगा में आजीविका कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

दूसरी घटना: बिलिंगबीरा गांव, पालकोट थाना क्षेत्र

एक साल नौ माह की शोभा कुमारी पुआल के ढेर के पास खेल रही थी। मां खेत में मड़वा काटने गई थीं। इस दौरान बच्चों ने खेलते-खेलते आग लगा दी, और शोभा उसमें फंस गई। ग्रामीणों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। उसे गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से रिम्स रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

आलेख और चेतावनी

स्थानीय प्रशासन ने कहा कि आग पर विशेष निगरानी आवश्यक है और ग्रामीणों से अपील की गई है कि बच्चों को पुआल और ज्वलनशील वस्तुओं के पास अकेले न छोड़ें।

https://samacharpost.live/2025/11/simdega-jslps-palash-staff-strike-six-demands/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment