Samachar Post रिपोर्टर,खूंटी :खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक को लेकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति ने सोमवार देर रात अपनी पत्नी के कथित परिचित की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी मंगलवार दोपहर ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें :जमशेदपुर: निर्माणाधीन फ्लैट के नीचे युवक की लाश मिली, पत्थर से कुचलकर की गई हत्या की आशंका
कैसे हुई घटना
मृतक की उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है। वह रात को फुटबॉल मैच देखकर घर लौटा था। खाना खाकर सोने के दौरान आरोपी आधी रात उसके घर में घुसा गए।
पुलिस मामले की जांच कर रही है
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अड़की थाना प्रभारी प्रवीण तिवारी ने बताया। प्रारंभिक जांच में अवैध संबंध का विवाद कारण के रूप में सामने आया। उसे बुधवार को जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है। मामले की आगे जांच की जा रही है और पुलिस ने कहा है कि सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही अंतिम रिपोर्ट जारी की जाएगी।
Reporter | Samachar Post