मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पुलिस एसोसिएशन से विवाद के बीच जयराम महतो बोले- आप प्रेस कॉन्फ्रेंस करें, हम डेटा जुटा रहे

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : डुमरी विधायक जयराम महतो और पुलिस एसोसिएशन के बीच चल रहा विवाद अब सोशल मीडिया तक पहुंच गया है। जयराम महतो ने एक पोस्ट जारी कर पुलिस एसोसिएशन की ओर से की जा रही प्रेस कॉन्फ्रेंस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ईमानदार पुलिसकर्मी और अधिकारी चाहे किसी भी पद पर हों, वे सम्मान के हकदार हैं, लेकिन भ्रष्टाचार में शामिल लोगों के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। जयराम महतो ने अपने पोस्ट में कहा कि पुलिस एसोसिएशन उनके खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है, तो उसमें शामिल अधिकारियों की छवि भी साफ-सुथरी होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी विधायकी दांव पर लगाकर चलने वाले लोगों में से हैं।

बोकारो के अधिकारियों को लेकर लगाए कई आरोप

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में जयराम महतो ने बोकारो जिले के कुछ अधिकारियों को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल कुछ अधिकारियों के बैंक अकाउंट CID ने कथित ट्रेजरी घोटाले के मामले में फ्रीज किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अलग-अलग अधिकारियों पर हत्या, जमीन हड़पने, जबरन संबंध बनाने और विवाद में हिंसा जैसे कई आरोप लगाए। उन्होंने जमशेदपुर से जुड़े एक अन्य मामले का भी जिक्र किया और POCSO एक्ट तथा नार्को टेस्ट का हवाला दिया। हालांकि, विधायक की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित अधिकारियों का पक्ष इस रिपोर्ट में सामने नहीं आया है।

पुलिस आंदोलन की चेतावनी के बीच दिया जवाब

दरअसल, जयराम महतो से जुड़ा कथित आपत्तिजनक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस एसोसिएशन और विधायक के बीच विवाद बढ़ा है। पुलिस एसोसिएशन ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है और कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।इसी विवाद के बीच जयराम महतो ने पुलिस एसोसिएशन को जवाब देते हुए कहा कि “आप प्रेस कॉन्फ्रेंस करो, हम डेटा इकट्ठा कर रहे हैं। उन्होंने अपने लाइव या प्रेस कॉन्फ्रेंस का इंतजार करने की बात भी कही।

यह भी पढ़ें : नेपाल घूमने गए रांची के इंजीनियर दंपती लापता, 26 अगस्त से नहीं हो सका संपर्क

ईमानदार पुलिसकर्मियों को किया सलाम

जयराम महतो ने अपने पोस्ट के अंत में कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार पुलिसकर्मियों तथा अधिकारियों के प्रति सम्मान जताया। उन्होंने कहा कि चपरासी से लेकर सिपाही, जमादार और अधिकारी तक जो लोग ईमानदारी से काम कर रहे हैं, वे सम्मान के पात्र हैं। वहीं भ्रष्टाचार में शामिल लोगों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई जारी रखने की बात दोहराते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वह अपना पक्ष सार्वजनिक रूप से रखेंगे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment