मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर: तौकीर गोरा हत्याकांड का खुलासा, पुराने विवाद की वजह से अयान ने रची थी हत्या की साजिश, देसी पिस्तौल और 6 खोखे बरामद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हुए तौकीर उर्फ गोरा हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 स्थित इमामबाड़ा के पास हुई इस हत्या में पुलिस ने मुख्य आरोपी मसूद इकबाल उर्फ अयान को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें :स्कूटी सवार से 5 लाख की छिनतई, बेटी की शादी के लिए निकाले थे पैसे

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तौकीर और अयान के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। सितंबर महीने में तौकीर ने अयान पर चापड़ से जानलेवा हमला किया था। उसी हमले का बदला लेने के लिए अयान ने तौकीर की हत्या की योजना बनाई।

कार से पहुंचे आरोपी, ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद चापड़ से हमला

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन आरोपी कार से पहुंचे। तौकीर को देखते ही अयान ने उस पर देसी पिस्तौल से छह राउंड फायरिंग की। सभी गोलियां तौकीर को लगीं। इसके बाद आरोपी ने चापड़ से दोबारा हमला किया और तौकीर को घायल अवस्था में छोड़ मौके से फरार हो गए।

मुख्य आरोपी अयान गिरफ्तार, हथियार बरामद

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अयान को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। अयान शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2, मदरसा के पास का ही निवासी है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्तौल बरामद कर ली गई है। वहीं घटनास्थल से छह खोखे जब्त किए गए हैं।

तौकीर का भी रहा है आपराधिक रिकॉर्ड

सिटी एसपी ने बताया कि तौकीर पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे। हत्या, रंगदारी और अन्य मामलों में इस वर्ष ही उसके खिलाफ तीन केस दर्ज हुए थे। फिलहाल मुख्य आरोपी अयान को जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य शामिल अपराधियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

https://samacharpost.live/2025/11/dhanbad-scooty-loot-5-lakh-tumadaha/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment