मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची जिला टेबल टेनिस संघ की नई कमेटी गठित, जय कुमार सिन्हा चेयरमैन व अमर बंसल अध्यक्ष बनाए गए

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन (आरडीटीटीए) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रविवार को मोरहाबादी स्थित होटल पार्क प्राइम में किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कमेटी में जय कुमार सिन्हा को चेयरमैन, अमर बंसल को अध्यक्ष और समरजीत सिंह को सचिव चुना गया। बैठक में खेल को बढ़ावा देने को लेकर कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई। चेयरमैन जय कुमार सिन्हा ने कहा कि जिले में टेबल टेनिस को लोकप्रिय बनाने के लिए निकट भविष्य में इंटर स्कूल टूर्नामेंट और एक जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, ताकि युवाओं को खेल के लिए मंच और प्रोत्साहन मिल सके।

वहीं, अध्यक्ष अमर बंसल ने कहा कि एसोसिएशन अब भविष्य के आयोजनों को ज्यादा व्यवस्थित, व्यापक और प्रभावशाली बनाएगा। उन्होंने जिले में टेबल टेनिस के विकास को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में कार्यकारिणी के अन्य पदों जैसे ज्वाइंट सेक्रेटरी और एग्जीक्यूटिव मेंबर में और भी सदस्यों को जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें : हॉकी: 3 से 14 जुलाई तक सब जूनियर गर्ल्स नेशनल हॉकी चैंपियनशिप, देश भर से 30 टीमें लेगी हिस्सा

नवगठित कमेटी के प्रमुख पदाधिकारी

  • चेयरमैन – जय कुमार सिन्हा
  • अध्यक्ष – अमर बंसल
  • कार्यकारी अध्यक्ष – डॉ. पवन चौधरी
  • सचिव – समरजीत सिंह
  • कार्यकारी सचिव – सुदीप्तो मुखर्जी
  • कोषाध्यक्ष – सोमीर चक्रवर्ती
  • उपाध्यक्ष – सुमित खेमका, चोनहास कुजूर, नरेश शर्मा
  • संयुक्त सचिव – आलोक कुमार, अरुण कुमार डे, नेहा सिंह
  • कार्यकारिणी सदस्य – सोमनाथ चक्रवर्ती
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment