हजारीबाग में शुरू हुई 20वीं उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता, आईजी ने किया उद्घाटन

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : हजारीबाग में मंगलवार को 20वीं उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन जोनल आईजी सुनील भास्कर ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में हजारीबाग के एसपी अंजनी अंजन, चतरा, गिरिडीह, कोडरमा और रामगढ़ के एसपी, अन्य पुलिस अधिकारी, टीम मैनेजर, टीम कैप्टन, प्रतिभागी खिलाड़ी और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। प्रतियोगिता 11 से 13 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।

कुल 242 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं….

  • हजारीबाग: 45
  • गिरिडीह: 33
  • कोडरमा: 52
  • चतरा: 40
  • रामगढ़: 72

विभिन्न खेलों में होगी प्रतिभा की परीक्षा

प्रतियोगिता में आयोजित खेल….

  • टीम खेल: फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल
  • व्यक्तिगत खेल: बैडमिंटन, एथलेटिक्स

एथलेटिक्स में 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 मीटर दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो जैसे मुकाबले होंगे।

यह भी पढ़ें: प्रभारी DGP तदाशा मिश्रा ने राज्यपाल से की भेंट

खेल से बढ़ती टीम भावना और अनुशासन

उद्घाटन अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि खेलकूद मानव जीवन का अहम हिस्सा है। यह शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और सामाजिक एकता को मजबूत करता है। टीम खेलों से सहयोग, अनुशासन और खेल भावना का विकास होता है।

राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अवसर

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से राज्य का गौरव बढ़ता है और उन्हें सेवा में भी लाभ मिलता है।

प्रतिभागियों को शुभकामनाएं

कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गईं और उनसे कहा गया कि वे खेल भावना के साथ मैदान में उतरें और अपने प्रदर्शन से जिले व राज्य का नाम रोशन करें।

संबंधित खबरें