मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दिल्ली ब्लास्ट: लाल किला तीन दिन के लिए बंद, पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार 10 नवंबर की शाम हुए भीषण बम विस्फोट में 9 लोगों की मौत और करीब दर्जन भर लोग घायल हुए। सुरक्षा कारणों से दिल्ली पुलिस ने लाल किला परिसर तीन दिन तक पर्यटकों के लिए बंद करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें :झारखंड स्थापना दिवस: ‘रन फॉर झारखंड’ का आगाज़, CM हेमंत सोरेन ने दिखाई हरी झंडी

लाल किला बंद और सुरक्षा बढ़ाई गई

दिल्ली पुलिस ने सुपरिटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट को पत्र भेजकर कहा कि 11 नवंबर से 13 नवंबर 2025 तक लाल किला आम दर्शकों के लिए बंद रहेगा। विस्फोट स्थल पर क्राइम सीन की जांच अभी भी जारी है। सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे इलाके में कड़ी घेराबंदी और निगरानी की गई है। हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

FIR दर्ज, जांच तेज

विस्फोट के मामले में दिल्ली पुलिस ने UAPA और विस्फोटक अधिनियम के तहत FIR दर्ज की है। जांच एजेंसियां कई स्थानों पर छापेमारी और साक्ष्य जुटाने में लगी हुई हैं। FIR में UAPA की धारा 16 और 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो आतंकवादी हमले और साजिश से संबंधित प्रावधानों से जुड़ी हैं।

विस्फोट से हुआ भारी नुकसान, हाई अलर्ट जारी

अधिकारियों के अनुसार, लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धीमी गति से चल रही कार में विस्फोट हुआ। इस धमाके से आसपास के कई वाहन जलकर नष्ट हो गए और भारी जनहानि हुई। राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है। पूरे इलाके में पुलिस और सुरक्षा बल सतर्क मोड में तैनात हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

https://samacharpost.live/2025/11/run-for-jharkhand-25th-foundation-day-ranchi-hemant-soren-rajat-jayanti/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment