पाकुड़ में विधायक निसात आलम ने BDO आवास का उद्घाटन और 28 योजनाओं का किया शिलान्यास

Rupa Kumari | November 8, 2025 | 04:57 PM IST
  • सदर प्रखंड परिसर में हुआ उद्घाटन समारोह

Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़ : शनिवार को सदर प्रखंड परिसर में आयोजित समारोह में विधायक निसात आलम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) आवास और कर्मियों के आवास का उद्घाटन नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया। इसी अवसर पर विधायक ने पाकुड़ प्रखंड क्षेत्र की 28 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, अनुमंडल पदाधिकारी, आईटीडीए पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, और कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।

यह भी पढ़ें: राज्यपाल संतोष गंगवार ने आडवाणी से की मुलाकात, बेटे की शादी का दिया न्योता

लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण

इस मौके पर लाभुकों के बीच विभिन्न परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। विधायक निसात आलम ने अपने संबोधन में कहा कि, क्षेत्र की जनता ही मेरी ताकत है, और विकास ही मेरा मुख्य लक्ष्य। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की पूरी टीम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

ग्रामीणों ने विधायक के प्रयासों की सराहना की

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और विधायक के विकास कार्यों की खुले दिल से सराहना की। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और जनसहभागिता से भरा रहा।

Share this news

संबंधित खबरें