झरिया में रोपवे से गिरने से 1 की मौत, 2 गंभीर घायल

Rupa Kumari | October 14, 2025 | 02:17 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, झरिया : झरिया सुदामडीह थाना क्षेत्र सोमवार देर रात झरिया में एक हादसा हुआ जब तीन युवक परित्यक्त रोपवे से लोहा चोरी करने के प्रयास में ऊँचाई पर चढ़े थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस दौरान संतुलन बिगड़ने से एक युवक नीचे गिर गया और बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल और मृतक युवक बनियाहीर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : बीमा के लालच में पति ने पत्नी की हत्या कर रचा सड़क हादसे का नाटक, पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस कार्रवाई

सूचना मिलते ही सुदामडीह थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में इस इलाके में लोहा चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई अभी तक प्रभावी नहीं रही। ग्रामीणों ने पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं।

Share this news

संबंधित खबरें