मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गुमला पुलिस की बड़ी सफलता, इंफाल से साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गुमला : सदर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में इंफाल से आरोपी लुकराम दिनेश मलाई को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि गुमला थाना क्षेत्र के अमरुद्दीन खान ने शिकायत दी थी कि उनके अकाउंट से 8 लाख 45 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई। जांच में पाया गया कि एसडीएफसी बैंक, गुमला के दो अकाउंट से कुल 10 लाख 75 हजार रुपये की राशि मणिपुर के इंफाल स्थित यूको बैंक के लाललोन ब्रांच के अकाउंट में ट्रांसफर की गई थी।

छानबीन और गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुमला सर्किल इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली और सब-इंस्पेक्टर गौतम वर्मा को मामले की जिम्मेदारी सौंपी गई। गौतम वर्मा की सक्रियता और मेहनत से आरोपी लुकराम दिनेश मलाई को इंफाल से गिरफ्तार किया गया और गुमला लाया गया। आरोपी ने मामले को स्वीकार किया है।

यह भी पढ़ें : साहिबगंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 बोटा सिसम-सेमल लकड़ी जब्त

बरामद सामग्री

आरोपी के पास से पुलिस ने दो मोबाइल, एक बुलेट बाइक, बैंक सीसीटीवी फुटेज, तीन एटीएम कार्ड और विभिन्न बैंकों की पासबुक बरामद की है। सीडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने गौतम वर्मा की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और कहा कि यह गुमला पुलिस की साइबर क्राइम से निपटने की तत्परता को दर्शाता है।

https://samacharpost.live/2025/10/sahebganj-illegal-wood-seizure-action/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment