जेपीएससी घोटाला: चार्जशीटेड डीएसपी शिव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई 23 मई तक टली

Samachar Post | May 22, 2025 | 06:20 AM IST

Samachar Post, रांची : जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामले में आरोपित डीएसपी शिव कुमार उर्फ शिवेंद्र की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान सीबीआई की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की गई, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अब मामले की अगली सुनवाई 23 मई 2025 को होगी।

गौरतलब है कि जेपीएससी की प्रथम और द्वितीय सिविल सेवा परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर सीबीआई द्वारा कई लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है, जिनमें शिव कुमार का नाम भी शामिल है। वे वर्तमान में डीएसपी पद पर कार्यरत हैं और उन पर नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी में शामिल होने का आरोप है।

इस घोटाले में शामिल कई अन्य आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा पहले ही खारिज की जा चुकी है। हालांकि, कुछ आरोपियों को झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। मामले में सीबीआई की जांच अब भी जारी है और अदालत में सुनवाई के साथ-साथ आरोपियों की भूमिका की भी गहराई से जांच हो रही है।

Share this news

संबंधित खबरें