पाकुड़ : दुर्गा पूजा और विजयादशमी को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार, निकाली बाइक रैली

Rupa Kumari | September 27, 2025 | 12:53 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,पाकुड़ : नंदलाल तुरी दुर्गा पूजा और विजयादशमी के पावन पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए पाकुड़ जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस केंद्र से एक बाइक रैली निकाली गई। रैली बिरसा चौक, अंबेडकर चौक, रेलवे फाटक, स्वामी विवेकानंद चौक होते हुए नगर के विभिन्न मोहल्लों और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से गुजरी।

यह भी पढ़ें : बिहार STET 2025: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 5 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई

पुलिस की अपील

रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रहेगी और इस पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और किसी भी प्रकार की अफवाह या गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा निर्देश

एसपी निधि द्विवेदी ने लोगों से अनुरोध किया कि पूजा पंडालों में जाते समय छोटे बच्चों की जेब में उनका नाम, पता और मोबाइल नंबर अवश्य रखें, ताकि किसी भी गुम होने की स्थिति में तुरंत जानकारी मिल सके।

आपातकालीन सहायता

एसपी ने यह भी कहा कि किसी भी समस्या या आपात स्थिति में लोग नजदीकी थाने को सूचित कर सकते हैं या पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर सकते हैं। एसपी ने जिलेवासियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा, “पाकुड़ पुलिस 24 घंटे आपकी सेवा में तत्पर है।”

Share this news

संबंधित खबरें