दुर्गा पूजा को लेकर लातेहार पुलिस की अपील : शांति, सौहार्द और सतर्कता बनाए रखें

Rupa Kumari | September 26, 2025 | 04:35 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, लातेहार : दुर्गा पूजा के अवसर पर लातेहार पुलिस ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने कई जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें : चुटिया : योगदा सत्संग मठ मैदान में अब नहीं होगी पार्किंग, ट्रैफिक SP ने जारी आदेश किया रद्द

पंडाल भ्रमण को लेकर निर्देश

पूजा पंडाल तक वाहन ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा। सभी लोग अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें। अभिभावक अपने बच्चों की जेब में मोबाइल नंबर और घर का पता लिखकर रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत संपर्क किया जा सके। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पर्स और पहनी गई ज्वेलरी का खास ध्यान रखें, चोरी की आशंका रहती है।

सोशल मीडिया पर सख्ती

किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना, फोटो, वीडियो या आपत्तिजनक टिप्पणी शेयर न करें। इस तरह की पोस्ट करने वालों पर संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया ग्रुप्स के एडमिन जिम्मेदार होंगे कि उनके ग्रुप में कोई आपत्तिजनक पोस्ट न हो।

आपात स्थिति में संपर्क करें

लातेहार पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे त्योहार शांति, सुरक्षा और आपसी सहयोग के साथ मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

  • साइबर सेल WhatsApp नंबर: 6206159795
  • पुलिस हेल्पलाइन: 112
  • कंट्रोल रूम: 06565-247981, 8987796308
  • साइबर थाना: 9229341575
  • SP लातेहार (मोबाइल): 9431706262
Share this news

संबंधित खबरें