चुटिया : योगदा सत्संग मठ मैदान में अब नहीं होगी पार्किंग, ट्रैफिक SP ने जारी आदेश किया रद्द

Rupa Kumari | September 26, 2025 | 04:23 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : शारदीय नवरात्रि 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रांची पुलिस ने पूजा पंडालों के आसपास वाहनों के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की है। इसी क्रम में चुटिया स्थित योगदा सत्संग मठ मैदान को पहले पार्किंग स्थल के रूप में चिन्हित किया गया था। लेकिन अब, अपरिहार्य कारणों से पुलिस ने इस मैदान को पार्किंग स्थल की सूची से हटा दिया है।

यह भी पढ़ें : पाकुड़ : सात बालू घाटों की ऑनलाइन नीलामी पूरी, बंसल मोटर ने लगाई 11 करोड़ की सबसे बड़ी बोली

ट्रैफिक SP का बयान

रांची ट्रैफिक SP की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि योगदा सत्संग मठ मैदान को अब दुर्गा पूजा के दौरान वाहनों की पार्किंग के लिए उपयोग नहीं किया जाएगा। श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे केवल यातायात विभाग द्वारा तय किए गए वैकल्पिक पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।

दिशा-निर्देशों का पालन जरूरी

पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि वे ट्रैफिक दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि भीड़भाड़ के समय किसी प्रकार की असुविधा या जाम की स्थिति न उत्पन्न हो।

Share this news

संबंधित खबरें