मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामगढ़ : CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बाबा रामदेव, दी श्रद्धांजलि

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़ : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत मां रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव रविवार को उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल सोरेन परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री के पैतृक गांव नेमरा में आयोजित श्राद्ध कर्म में विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंच रहे हैं। लोग दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं। रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए गणमान्य लोगों, परिचितों और शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में योग गुरु बाबा रामदेव भी नेमरा पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

मां के निधन से शोक में सोरेन परिवार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से परिवार शोक में है। श्राद्ध कर्म के अवसर पर नेमरा पहुंच रहे लोग परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगंतुकों से मुलाकात कर रहे हैं और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने तथा संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए लोगों का आभार जता रहे हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment