मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

Jamshedpur News: DIG अनुरंजन किस्पोट्टा ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : दुर्गा पूजा के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) अनुरंजन किस्पोट्टा और पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने मंगलवार को जमशेदपुर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।

पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, पुलिस उपाधीक्षक, सीसीआर के पदाधिकारी और संबंधित थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पूजा पंडालों में सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जांच की और त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। पुलिस अधिकारियों ने भीड़ प्रबंधन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने से जुड़े इंतजामों का जायजा लिया, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

निरीक्षण के बाद DIG अनुरंजन किस्पोट्टा और SSP डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने को कहा गया। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य त्योहार के दौरान शहर में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पूजा-अर्चना कर सकें।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment