मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने जताया शोक, मोरहाबादी आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता दिवंगत रूपी सोरेन के निधन पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गहरी संवेदना व्यक्त की। गुरुवार को राज्यपाल मोरहाबादी स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री और परिजनों से की मुलाकात

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक की इस घड़ी में परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और मुख्यमंत्री को ढांढस बंधाया। राज्यपाल ने कहा कि मां का निधन किसी भी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना

संतोष कुमार गंगवार ने कामना की कि ईश्वर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें। उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन के प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त करते हुए परिवार को हर संभव भावनात्मक संबल दिया। रूपी सोरेन के निधन से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment