मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह ने जन सुराज के अनुज सिंह का किया समर्थन, नामांकन में साथ पहुंचे

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पटना : बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर पटना स्नातक सीट पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। अनंत सिंह ने अनुज सिंह के समर्थन का ऐलान किया है।

खुली जीप में समर्थकों के साथ नामांकन के लिए निकले

नामांकन से पहले डॉ. अनुज सिंह मोकामा विधायक अनंत सिंह के हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास पहुंचे। वहां से दोनों समर्थकों के काफिले के साथ खुली जीप में सवार होकर नामांकन के लिए निकले। काफिला जेडीयू-भाजपा कार्यालय की ओर से होते हुए इनकम टैक्स गोलंबर और फिर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय तक पहुंचा, जहां अनुज सिंह ने नामांकन दाखिल किया।

पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज कुमार से मुकाबला

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से JDU ने मौजूदा MLC नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जन सुराज ने डॉ. अनुज सिंह को मैदान में उतारा है। अनंत सिंह पहले ही अनुज सिंह के समर्थन की घोषणा कर चुके थे और नामांकन के दौरान भी उनके साथ रहे।अनुज सिंह के नामांकन में अनंत सिंह की सक्रिय भागीदारी के बाद इस सीट पर मुकाबला चर्चा में आ गया है।

अनंत सिंह ने अनुज की जीत का दावा किया

नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में अनंत सिंह ने अनुज सिंह की जीत को लेकर दावा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें उनकी जीत का पूरा भरोसा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह चुनाव किसी पार्टी के चुनाव चिह्न पर नहीं होता और मतदाता स्वयं अपने प्रतिनिधि का चुनाव करते हैं। अनंत सिंह का यह समर्थन पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार JDU के नीरज कुमार से अलग रुख के तौर पर सामने आया है।

23 अक्टूबर को होगा मतदान

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा और 27 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। नामांकन की प्रक्रिया 29 सितंबर से 6 अक्टूबर तक चलेगी। पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के अनुज सिंह और JDU के नीरज कुमार के बीच मुकाबले के बीच अनंत सिंह की भूमिका चुनावी घटनाक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा बनी हुई है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment