मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में कांग्रेस नेता के बेटे का अपहरण, मारपीट और लूटपाट के बाद ओरमांझी से बरामद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र से कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह के बेटे किशन सिंह के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि अपराधियों ने हरमू रोड स्थित गाड़ीखाना इलाके से किशन सिंह का अपहरण किया और उसके साथ मारपीट व लूटपाट की। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हरमू रोड गाड़ीखाना से किया गया अपहरण

मिली जानकारी के अनुसार, किशन सिंह का हरमू रोड के गाड़ीखाना इलाके से कथित तौर पर अपहरण किया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और सामान भी लूट लिया। मारपीट में घायल होने के बाद युवक को अपराधियों ने ओरमांझी इलाके में छोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने युवक को घायल अवस्था में बरामद कर लिया।

पुलिस ने बरामद कर शुरू की जांच

युवक के बरामद होने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। कोतवाली और ओरमांझी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस फिलहाल पीड़ित युवक का बयान दर्ज कर रही है। उसके बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के पीछे की वजह और अपहरण में कितने लोग शामिल थे, इसकी जानकारी पुलिस जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment