मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

DIG आलोक प्रियदर्शी पर रास्ता जाम और धमकी देने का आरोप, अशोक नगर निवासी ने अरगोड़ा थाने में दिया आवेदन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : अशोक नगर रोड नंबर-1 निवासी शारीफ इब्राहिम ने DIG आलोक प्रियदर्शी और उनके सुरक्षाकर्मियों पर रास्ता बाधित करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने अरगोड़ा थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शारीफ इब्राहिम के अनुसार, 28 सितंबर की शाम करीब 6 बजे उनके घर तक जाने वाली सार्वजनिक सड़क पर DIG की सरकारी गाड़ी और एक अन्य वाहन खड़ा कर दिया गया था। उनका आरोप है कि इससे उनके घर से बाहर निकलने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया और परिवार के सदस्य घर के अंदर ही फंस गए।

विरोध करने पर धमकी देने का लगाया आरोप

आवेदन में शारीफ इब्राहिम ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने सड़क पर वाहन खड़ा कर रास्ता बंद किए जाने का विरोध किया, तो DIG आलोक प्रियदर्शी अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। शिकायतकर्ता का दावा है कि इसी दौरान उन्हें AK-47 से गोली मारने की धमकी दी गई। आवेदन के मुताबिक, वहां मौजूद लोगों को कथित तौर पर कहा गया कि अगर कोई गाड़ी के पास गया तो गोली मार दी जाए। शारीफ इब्राहिम ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें अपनी पहचान का हवाला देकर डराया गया और झूठे मुकदमों में फंसाने की बात कही गई। उनका कहना है कि घटना के बाद परिवार के लोग दहशत में हैं।

पहले भी रास्ता बाधित करने का दावा

शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में यह भी कहा है कि उनके घर तक जाने वाले रास्ते को पहले भी बाधित करने की कोशिश की गई है। उनका आरोप है कि सड़क पर वाहनों को खड़ा कर आवागमन में परेशानी पैदा की जाती रही है। उन्होंने बताया कि कथित घटना के कारण उनके परिवार के छह सदस्यों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था।

अरगोड़ा थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग

शारीफ इब्राहिम ने अरगोड़ा थाना प्रभारी को दिए आवेदन में DIG आलोक प्रियदर्शी और उनके सुरक्षाकर्मियों की पहचान कर मामले की जांच करने तथा उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, आवेदन में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच और संबंधित पक्ष का बयान सामने आने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment