Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : पाटन थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सेमरी गांव निवासी श्यामदेव पासवान के पुत्र अंजनी पासवान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अंजनी पासवान गांव में ही कृष्णा प्रसाद के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने गए थे। काम के दौरान वह बिजली के संपर्क में आ गए। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
MMCH में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और अंजनी को इलाज के लिए MMCH ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।






















