मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी, आगरा से दो आरोपी गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : बोकारो पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर साइबर ठगी करने के आरोप में दो युवकों को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से ठगी में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई साइबर थाना कांड संख्या 8/2026 के तहत की गई है।

महाराष्ट्र ATS का अधिकारी बनकर महिला को डराया

पुलिस के अनुसार, 13 मार्च 2026 को गोमिया थाना क्षेत्र की एक महिला ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि साइबर अपराधियों ने खुद को महाराष्ट्र ATS का अधिकारी बताकर महिला को फोन किया। कथित तौर पर महिला को बताया गया कि उसके पति के बैंक खाते में पाकिस्तान के एक खाते से 300 करोड़ रुपये आए हैं और उन्हें 16 लाख रुपये कमीशन के रूप में मिले हैं। इसके बाद महिला को गिरफ्तारी और डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर उससे 4.50 लाख रुपये की ठगी की गई।

तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आगरा में छापेमारी

मामले की जांच के लिए एसपी के निर्देश पर साइबर डीएसपी सह थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उत्तर प्रदेश के आगरा में छापेमारी की। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान रवि कुमार (23) और ऋतिक कुशवाहा (21) को गिरफ्तार किया। दोनों आगरा के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले बताए गए हैं।

iPhone 15 और Nothing Phone बरामद

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से iPhone 15 और Nothing Phone (3a) बरामद किए गए हैं। इन मोबाइल फोन में कथित साइबर ठगी से जुड़े पैसों के लेन-देन के ऑडियो और मैसेज के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य बरामद सामान को जब्त कर लिया है। मामले में आरोपियों से पूछताछ के जरिए साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों और लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment