मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर कैनरा बैंक सोना लूटकांड के तार चतरा से जुड़े, चार संदिग्ध हिरासत में

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चतरा : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित कैनरा बैंक में हुई करोड़ों रुपये की सोना और नकदी लूट की जांच का कनेक्शन चतरा से जुड़ने की बात सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, चतरा पुलिस ने देर रात अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनमें से दो के जमशेदपुर लूटकांड के मुख्य आरोपी के संपर्क में होने की बात कही जा रही है।

पूछताछ के बाद जमशेदपुर भेजे जाने की सूचना

सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए चारों संदिग्धों से चतरा पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर उन्हें जमशेदपुर पुलिस को सौंपे जाने की सूचना है। माना जा रहा है कि इनसे मिली जानकारी के जरिए लूटकांड की जांच में आगे की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, चतरा से चार संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चतरा पुलिस के वरीय अधिकारियों की ओर से भी इस कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में मामले की पूरी तस्वीर जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही साफ होगी।

24 मिनट में लूटे गए थे 23 किलो सोना और 43 लाख रुपये

गौरतलब है कि जमशेदपुर के गोलमुरी चौक के पास स्थित कैनरा बैंक में पिछले गुरुवार को दिनदहाड़े लूट की घटना हुई थी। बारिश के दौरान रेनकोट पहनकर पहुंचे पांच हथियारबंद अपराधियों ने बैंक कर्मियों को काबू में लेकर करीब 24 मिनट में 23 किलोग्राम सोना और 43 लाख रुपये नकद लूट लिए थे। पुलिस के मुताबिक, लूटा गया सोना करीब 36 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। वारदात के बाद अपराधी दो बाइक से फरार हो गए थे।

20 अधिकारियों की SIT कर रही जांच

लूटकांड के खुलासे के लिए जमशेदपुर पुलिस ने 20 अधिकारियों की विशेष जांच टीम (SIT) गठित की है। इसके साथ ही जिले की सीमाओं पर निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस ने घटना में शामिल पांच संदिग्ध अपराधियों की तस्वीरें भी जारी की हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। चतरा में सामने आई कार्रवाई को इसी जांच से जोड़कर देखा जा रहा है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ और पुलिस की आगे की कार्रवाई के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि उनका जमशेदपुर बैंक लूटकांड से क्या संबंध है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment