मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बाइक को बचाने के चक्कर में बोलेरो गड्ढे में गिरी, 6 लोग घायल – 2 रिम्स रेफर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : गुमला जिले के भरनो प्रखंड के करंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। सरगांव जंगल मोड़ के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में बोलेरो सवार छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गंभीर रूप से घायल दो महिलाएं रिम्स रेफर

घायलों में 50 वर्षीय फूलों देवी और 26 वर्षीय मानती कुमारी की स्थिति नाजुक है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया। वहीं, 10 वर्षीय मोहित उरांव, 6 वर्षीय रंजीत कुमार उरांव, 30 वर्षीय फगनी देवी और चालक अनिल उरांव को हल्की चोटें आईं। इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें : XLRI ने शुरू किया झारखंड इंडस्ट्रियल पॉलिसी लैब, उद्योग और सुशासन को मिलेगी नई दिशा

रिश्तेदार से लौटते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सरगांव पतराटोली निवासी पारा शिक्षक सुरेश उरांव अपने परिवार और चालक के साथ भरनो थाना क्षेत्र के दुम्बो गांव रिश्तेदार से मिलने गए थे। लौटते वक्त सुरेश उरांव मारासिली बाजार के पास वाहन से उतर गए। इसके बाद चालक अनिल उरांव बोलेरो लेकर गांव की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान सामने आई एक बाइक को बचाने के प्रयास में बोलेरो का संतुलन बिगड़ गया और वाहन गड्ढे में गिर गया।

मुखिया और पुलिस की तत्परता

हादसे की सूचना मिलते ही मारासिली पंचायत मुखिया सुकेश उरांव मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया। वहीं, करंज थाना प्रभारी आशीष केसरी भी घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

https://samacharpost.live/2025/09/xlri-jharkhand-industrial-policy-lab-launch-15-projects/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment