मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मुजफ्फरपुर में प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, 12 घंटे बाद उतारा गया; गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर एक युवक करीब 12 घंटे तक मोबाइल टावर पर चढ़ा रहा। घटना मुशहरी थाना क्षेत्र की है। युवक ने मांग पूरी नहीं होने पर जान देने की धमकी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक की पहचान मुशहरी के रजवाड़ा भगवान निवासी रिकी कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि वह प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा था।

सुबह टावर पर चढ़ा, शाम को सुरक्षित उतारा गया

घटना सोमवार सुबह करीब 8:15 बजे की बताई जा रही है। रिकी मुशहरी स्थित हनुमान मंदिर के पास लगे मोबाइल टावर के ऊपरी हिस्से पर चढ़ गया था। इसकी सूचना मिलने पर मुशहरी थाना पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ, सीओ और बीडीओ की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवक को समझाकर नीचे उतारने की कोशिश की। उसकी सुरक्षा को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम ने टावर के नीचे सुरक्षा जाल भी लगाया था। करीब 12 घंटे की कोशिश के बाद शाम 7:50 बजे युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

नीचे उतरते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, युवक के नीचे उतरने के बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। मामले में मुशहरी थाना पुलिस ने कांड संख्या 340/26 दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि युवक के खिलाफ बिना अनुमति मोबाइल टावर पर चढ़ने, आत्महत्या की धमकी देकर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और दूरसंचार अवसंरचना को नुकसान पहुंचाने से संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment