मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JCI रांची के एक्सपो उत्सव 2026 की तैयारी शुरू, मोरहाबादी मैदान में हुआ भूमि पूजन

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई रांची के बहुप्रतीक्षित ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 1 से 7 अक्टूबर तक मोरहाबादी मैदान में व्यापार मेले का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की शुरुआत को लेकर सोमवार को मोरहाबादी मैदान में विधिवत भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन में एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में जेसीआई के पदाधिकारी और आयोजन से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।

1 से 7 अक्टूबर तक लगेगा व्यापार मेला

जेसीआई रांची इस वर्ष अपनी 29वीं वर्षगांठ मना रही है। एक्सपो उत्सव में हर वर्ष की तरह देश-विदेश के विभिन्न उत्पादों और सेवाओं से जुड़े स्टॉल लगाए जाने की तैयारी है। आयोजकों के अनुसार, मेले में खरीदारी के साथ लोगों के लिए अलग-अलग श्रेणियों के आकर्षण भी देखने को मिलेंगे। इस बार ‘पंचरत्न स्काईलाइन’ को मुख्य प्रायोजक बनाया गया है। वहीं टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी को-प्रायोजक के रूप में आयोजन से जुड़े हैं।

कई ब्रांड्स अलग-अलग श्रेणियों में बने पार्टनर

एक्सपो उत्सव के साथ शहर के कई प्रमुख ब्रांड और संस्थान भी साझेदार के रूप में जुड़े हैं। इनमें होटल चाणक्य हॉस्पिटैलिटी पार्टनर, मोशन एजुकेशन पार्टनर, बुद्धा टोयोटा ऑटोमोबाइल पार्टनर और श्री अलंकार ज्वेलरी पार्टनर हैं। इसके अलावा श्नाइडर इलेक्ट्रिक, प्रभुजी, वॉव डिटेलिंग, बागला, बलीफिया, एनटीपीसी, आराध्या, अपना मार्ट, मी एंड मॉम्स, एटीसी, कैफीनेटर्स और रेडियो धूम समेत कई अन्य संस्थान भी विभिन्न श्रेणियों में सहयोगी बने हैं।

भूमि पूजन में पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

एक्सपो के मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मौके पर एक्सपो संयोजक जेसी नवीन गड़ोदिया, अध्यक्ष सीए अभिषेक जैन और सचिव जेसी साकेत अग्रवाल मौजूद रहे। इसके अलावा को-ऑर्डिनेटर्स जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, एक्सपो ट्रेजरर जेसी सीए दीपक पटेल, डायरेक्टर बिजनेस जेसी ऋषभ जालान और उपाध्यक्ष (बिजनेस) जेसी अनिमेश निखिल समेत अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।आयोजकों के अनुसार, भूमि पूजन के साथ ही एक्सपो उत्सव 2026 के आयोजन से जुड़े विभिन्न कार्यों को गति दी जा रही है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment