मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो के नया मोड़ में मजदूरों से भरा ऑटो पलटा, 8 घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : नया मोड़ में सोमवार को मजदूरों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार आठ मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

सड़क पार कर रही महिला को बचाने के दौरान हादसा

घायल मजदूर फुलेश्वर के अनुसार, सभी मजदूर ऑटो से एक प्लांट में काम करने जा रहे थे। नया मोड़ के पास सड़क पार कर रही एक महिला को बचाने की कोशिश में चालक ने ऑटो को संभालने का प्रयास किया, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो पलटने के बाद उसमें सवार सभी मजदूर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

पेटरवार, जैनामोड़ और बाराडीह के हैं मजदूर

घायलों में चार मजदूर पेटरवार, तीन जैनामोड़ और एक बाराडीह के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी का बोकारो सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल किसी की हालत को लेकर गंभीर जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद बीएस सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment