मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर औद्योगिक शहर घोषित करने की अधिसूचना पर जनहित याचिका में सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को जारी किया नोटिस

--Advertisment--

Samachar Post, रांची : सुप्रीम कोर्ट ने जमशेदपुर को औद्योगिक शहर घोषित करने के राज्य सरकार के नोटिफिकेशन पर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान सरकार को नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटेश्वर सिंह की पीठ ने याचिका की अवेगशीलता पर विचार करते हुए इसमें पक्ष रखने के लिए सरकारी वकील को निर्देश दिया। यह जनहित याचिका अधिवक्ता प्रशांत भूषण के माध्यम से दायर की गई थी, जो पहले झारखंड हाईकोर्ट में चल रहे जवाहर लाल शर्मा बनाम राज्य सरकार मामले की सुनवाई टालने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंची। याचिका में झारखंड म्यूनिसिपल एक्ट 2011 की धारा 481 को संविधान विरुद्ध बताते हुए रद्द करने का अनुरोध किया गया है। इस अधिनियम की धारा 481 के तहत राज्य सरकार को औद्योगिक शहर को नगर पालिका क्षेत्र से बाहर रखने का अधिकार देता है। याचिका में तर्क दिया गया है कि इस प्रावधान के चलते जमशेदपुर को औद्योगिक शहर घोषित करके वैधानिक और संवैधानिक प्रक्रिया दरकिनार की गई है। याचिकाकर्ता ने न्यायालय से अनुरोध किया है कि वह जमशेदपुर को औद्योगिक शहर की बजाय संवैधानिक प्रावधानों के तहत नगर निगम बनाने का निर्देश जारी करे। अगली सुनवाई की तारीख अभी निर्धारित होनी बाकी है, जिसमें दोनों पक्ष अपने तर्क प्रस्तुत करेंगे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment