Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) हजारीबाग की टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए ड्राफ्टमैन कृष्णा सिंह को गिरफ्तार किया है। कृष्णा सिंह के खिलाफ अदालत से नॉन-बेलेबल गिरफ्तारी वारंट जारी था। लंबे समय से उसकी तलाश कर रही ACB टीम ने उसे गिरफ्तार करने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
घर पर नहीं मिला, सेटलमेंट कार्यालय में पकड़ा गया
ACB की टीम बुधवार को कृष्णा सिंह की तलाश में उसके घर पहुंची। हालांकि, वह वहां मौजूद नहीं मिला। इसके बाद टीम ने उसकी तलाश सेटलमेंट कार्यालय में शुरू की, जहां कृष्णा सिंह मिल गया। ACB अधिकारियों ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, कृष्णा सिंह के खिलाफ ACB पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। मामले में अदालत से उसकी गिरफ्तारी के लिए वारंट भी जारी किया गया था। इसके बाद से ACB उसकी तलाश में जुटी थी।
यह भी पढ़ें : सरायकेला में छात्रों को साइबर अपराध, मानव तस्करी और नशे के खिलाफ किया गया जागरूक

आज कोर्ट में पेशी की तैयारी
गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम कृष्णा सिंह को बुधवार को ही अदालत में पेश करेगी। कोर्ट की प्रक्रिया के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने की संभावना है। मामले में कृष्णा सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगा।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

