मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पूर्वी सिंहभूम में बेकाबू कार ने पांच दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पूर्वी सिंहभूम : जिले के हाता स्थित बिरसा चौक पर शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पांच दोपहिया वाहनों से टकराने का मामला सामने आया है। हादसे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि किसी राहगीर या वाहन चालक के चपेट में नहीं आने से बड़ा हादसा टल गया।

पांच वाहनों को पहुंचा नुकसान

जानकारी के अनुसार, शाम करीब पांच बजे चाईबासा की ओर जा रही एक सुजुकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार सड़क किनारे खड़ी दो हीरो बाइक, एक पल्सर बाइक और दो स्कूटी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा।

चालक पर नशे में वाहन चलाने का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार को हेंसड़ा स्थित एक प्लांट का कर्मचारी टिशू मिश्रा चला रहा था। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया। लोगों का आरोप है कि चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था। वहीं, क्षतिग्रस्त वाहनों के मालिकों ने नुकसान की भरपाई की मांग को लेकर विरोध जताया।

यह भी पढ़ें : हजारीबाग के बड़कागांव में तनाव: मुखिया और बेटे पर ग्रामीणों से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद घर का घेराव

पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलने पर पोटका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चालक के नशे में होने की पुष्टि के लिए उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment