मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सरायकेला में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, कुछ दिन पहले ही बाहर से लौटा था चैतन मुंडा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,सरायकेला-खरसावां : चांडिल-मुरी रेलखंड पर झिमरी और हेसालोंग रेलवे स्टेशन के बीच करारगामा गांव के पास गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें : चाईबासा में मतदाता सूची पुनरीक्षण की सुनवाई प्रक्रिया का उपायुक्त ने लिया जायजा

बाहर रहकर काम करता था मृतक

मृतक की पहचान नीमडीह थाना क्षेत्र के हाइतिरूल गांव निवासी चैतन सिंह मुंडा उर्फ गुजरु के रूप में हुई है। चैतन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मां विधवा हैं। परिजनों के अनुसार, चैतन बाहर रहकर काम करता था और कुछ दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। हादसा करारगामा गांव के पास रेलवे अंडरपास के समीप हुआ। स्थानीय लोगों ने युवक के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना रेलवे पुलिस को दी। इसके बाद नीमडीह थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चैतन किस ट्रेन की चपेट में आया और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। चैतन की मौत की खबर जैसे ही हाइतिरूल गांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ग्रामीणों में भी शोक का माहौल है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment