मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर और परिवार के खिलाफ केस, कुक सोनू की मौत में 9 नामजद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, दुमका : जरमुंडी से बीजेपी विधायक देवेंद्र कुंवर के कुक सोनू राउत की मौत के मामले में विधायक और उनके परिवार समेत नौ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। मृतक के परिजनों ने हंसडीहा थाना क्षेत्र के नौनीहाट स्थित डाक बंगला परिसर में सोनू का शव फंदे से लटका मिलने के बाद पुलिस को आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। परिजनों ने सोनू की मौत को आत्महत्या मानने से इनकार किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सोनू की हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। हालांकि, प्राथमिकी में लगाए गए इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विधायक समेत 9 लोगों के खिलाफ नामजद केस

परिजनों की शिकायत के आधार पर दर्ज मामले में विधायक देवेंद्र कुंवर, उनकी पत्नी, बेटे रवि कुमार, बेटे की पत्नी, विधायक के साला मिथिलेश कुमार सिंह, सरहज, सरहज के बेटे, निजी चालक और निजी स्टाफ से जुड़े लोगों को नामजद किया गया है। परिवार ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस कर रही हत्या या आत्महत्या की जांच

पुलिस का कहना है कि केवल घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर सोनू की मौत को हत्या या आत्महत्या नहीं माना जा सकता। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और पुलिस अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट होगी। जांच पूरी होने तक प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों को आरोप के रूप में ही देखा जा रहा है।

SP ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

मामले की जानकारी मिलने के बाद दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी लेने के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के साथ पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट का मिलान कर मौत की वजह पता करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें : हजारीबाग में घरेलू विवाद के बीच 6 माह के मासूम की मौत, पिता गिरफ्तार

सोनू की मौत के बाद पिता ने खाया जहर

सोनू राउत की मौत के बाद उसके पिता अनिल राउत ने कथित तौर पर जहर खा लिया। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया गया कि दोपहर करीब दो बजे के बाद परिजन बिना कोई जानकारी दिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे स्थान पर ले गए।फिलहाल पुलिस सोनू की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच और मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment