लातेहार में पुलिस ने 24 गुम मोबाइल बरामद कर असली धारकों को सौंपे

Rupa Kumari | August 25, 2026 | 05:04 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, लातेहार : पुलिस की तकनीकी पहल से जिले के 24 लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल फोन वापस मिल गए। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने मंगलवार को सभी 24 बरामद मोबाइल उनके असली धारकों को सौंपे। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई। कई लोगों ने बताया कि उन्हें मोबाइल मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी।

CEIR पोर्टल और साइबर सेल की मदद से बरामद हुए मोबाइल

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि गुम मोबाइल फोन की बरामदगी में CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल और साइबर सेल की तकनीकी टीम की अहम भूमिका रही है। टीम लगातार तकनीकी माध्यमों से गुम हुए मोबाइल को ट्रैक कर बरामद कर रही है। उन्होंने कहा कि मोबाइल खोने वाले लोगों को इसकी शिकायत दर्ज कराने में देरी नहीं करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : झारखंड में सरकारी कर्मियों-पेंशनभोगियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना, 75 करोड़ रुपये का बजट

संचार साथी पोर्टल पर दर्ज करें शिकायत

एसपी ने जिले के लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में संचार साथी (CEIR) पोर्टल पर इसकी रिपोर्ट दर्ज करें या नजदीकी थाने से संपर्क करें। इससे पुलिस को मोबाइल को ट्रैक करने और बरामद करने में मदद मिलती है। मोबाइल वापस मिलने वाले लोगों ने पुलिस अधीक्षक और साइबर सेल की टीम का आभार जताया। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में भरोसा बढ़ा है और गुम मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद भी मजबूत हुई है।

Share this news

संबंधित खबरें