Samachar Post रिपोर्टर, रांची : शिक्षा के क्षेत्र में करीब 29 वर्षों से सक्रिय संस्था GOAL ने अपने Foundation Day 2026 के अवसर पर भविष्य की नई विकास यात्रा का ऐलान किया। समारोह में संस्था के Chairman एवं Managing Director बिपिन सिंह ने औपचारिक रूप से GOAL Group का अनावरण किया और संगठन के बहुआयामी विस्तार की रूपरेखा पेश की। इस अवसर पर GOAL की अब तक की शैक्षणिक उपलब्धियों, विद्यार्थियों की सफलताओं और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। संस्था ने स्पष्ट किया कि अब उसका दायरा केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवा, डिजिटल मीडिया और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में भी विस्तार किया जाएगा।
सात प्रमुख वर्टिकल्स पर होगा फोकस
GOAL Group के तहत सात प्रमुख क्षेत्रों में काम करने की योजना बनाई गई है—
- GOAL Institute – मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाना।
- GOAL School – आधुनिक शिक्षा, तकनीक और मूल्यों पर आधारित स्कूली शिक्षा।
- GOAL Education Village – आवासीय शिक्षा, मेंटरिंग और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का विकास।
- GOAL Skills Centre – युवाओं को रोजगारोन्मुख और डिजिटल कौशल से सशक्त बनाना।
- GOAL Digital Broadcasting – शिक्षा, करियर मार्गदर्शन और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी सामग्री का प्रसार।
- GOAL Healthcare – गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में पहल।
- GOAL Infra – शिक्षा और अन्य क्षेत्रों के लिए आधुनिक आधारभूत संरचना का विकास।
Education to Empowerment” रहेगा मूल मंत्र
CMD बिपिन सिंह ने कहा कि GOAL की शुरुआत एक शैक्षणिक मिशन के रूप में हुई थी और पिछले 29 वर्षों में हजारों विद्यार्थियों व अभिभावकों का भरोसा संस्था की सबसे बड़ी पूंजी बना है। उन्होंने कहा कि GOAL Group का गठन केवल व्यावसायिक विस्तार नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों के विस्तार का प्रतीक है। संस्था का उद्देश्य शिक्षा, कौशल, स्वास्थ्य, तकनीक और इंफ्रास्ट्रक्चर को जोड़ते हुए एक व्यापक सामाजिक इकोसिस्टम तैयार करना है।

गुणवत्ता और पारदर्शिता पर रहेगा जोर
GOAL के Assistant Director रंजय सिंह ने कहा कि संस्था ने हमेशा गुणवत्ता, अनुशासन और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी है और आगे भी यही मूल्य सभी नए क्षेत्रों में लागू किए जाएंगे। वहीं, R&D Head आनंद वत्स ने कहा कि भविष्य में रिसर्च, डेटा और तकनीक आधारित मॉडल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि युवाओं को बदलती दुनिया की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा सके।
Academic Excellence बनी रहेगी पहचान
Academic Head गौरव सिंह ने कहा कि संस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी अकादमिक संस्कृति और परिणाम हैं। GOAL Group के विस्तार के बावजूद Academic Excellence संगठन की मूल पहचान बनी रहेगी। शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : JPSC-JSSC घोटाला: 45 भर्ती परीक्षाओं की जांच में जुटी CID, ADG मनोज कौशिक के नेतृत्व में बनी विशेष टीम
29 वर्षों की यात्रा को किया याद
समारोह में GOAL की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा को याद किया गया। संस्था ने शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और टीम सदस्यों के योगदान को सम्मानपूर्वक रेखांकित किया। संस्था के अनुसार, Foundation Day 2026 केवल स्थापना दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि GOAL के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत है, जहां शिक्षा के साथ कौशल, स्वास्थ्य, तकनीक और सामाजिक विकास को भी समान महत्व दिया जाएगा।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

