Samachar Post रिपोर्टर, रांची : JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच ने बुधवार को अपना आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी। आंदोलन खत्म करने के बाद छात्रों ने कहा कि अब वे अपने-अपने घर लौटेंगे और आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
छात्रों ने CM हेमंत सोरेन को दिया धन्यवाद
आंदोलन समाप्त करने के दौरान अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का धन्यवाद किया। छात्रों ने कहा कि देश में शायद ही कोई ऐसा मुख्यमंत्री होगा, जो प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर इतना बड़ा फैसला लेने का साहस कर सके। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को अपना “बड़ा भाई” बताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि हेमंत सोरेन छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उनके हित में निर्णय लेंगे। छात्रों ने सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के बाद आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें : रांची में प्रोजेक्ट भवन परिसर में JSSC-CGL सफल अभ्यर्थियों का धरना, भारी पुलिस बल तैनात
अब परीक्षा की तैयारी पर रहेगा फोकस
आंदोलन समाप्त करने के बाद अभ्यर्थियों ने कहा कि अब वे विवाद और आंदोलन से अलग होकर अपनी पढ़ाई और आगामी परीक्षाओं की तैयारी पर ध्यान देंगे। उनका कहना है कि उनका लक्ष्य अपने भविष्य को बेहतर बनाना और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करना है। JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच अभ्यर्थी न्याय मंच का यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

